जाब
🇮🇳 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा – 2026 📌 कुल रिक्तियाँ सिविल सेवा परीक्षा के लिए फॉर्म भरें पावर जॉब्स संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा-2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन होगा। यूपीएससी ने 933 रिक्तियां निकाली हैं। रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता : किसी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। उन्हें सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) का फॉर्म भरते समय स्नातक डिग्री का प्रमाण देना होगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। वेतन 56,100 से 1,77,500 रुपये। आयु सीमा न्यूनतम 21 और अधिकतम 32 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर होगी। चयन प्रक्र...